करौली सरकार क्या है ? और यह कहां है, कैसे पहुंचे, 16 नियम

Spread the love

आपने कभी ना कभी किसी के मुंह से करौली सरकार का नाम तो सुना ही होगा। या तो हो सकता है कि आपने कभी अपने मोबाइल फोन या टीवी न्यूज़ चैनल में करौली सरकार का नाम सुना हो। तो क्या आप जानते हैं कि करौली सरकार आखिर है क्या? लोगों का मानना है कि अगर किसी व्यक्ति को कोई समस्या है, तो उसका समाधान उसे करौली सरकार में मिल जाएगा। चाहे वह समस्या किसी भी प्रकार की क्यों ना हो।

तो आज हम करौली सरकार के बारे में पूरी बात जानेंगे। कि आखिर करौली सरकार क्या है? और क्या करौली सरकार (Karauli Sarkar) में सच में हमें हमारे समस्या का समाधान मिलता है। साथ ही साथ हम आपको यह भी बताएंगे कि अगर आप करौली सरकार जाना चाहे, तो आप कैसे और किस किस माध्यम से करौली सरकार पहुंच सकते हैं। तो यह सब जानने के लिए आपको इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना होगा। तो चलिए बिना किसी देरी के इस आर्टिकल में आगे बढ़ते हैं, और आपको बताते हैं करौली सरकार की सच्चाई।

करौली सरकार क्या है ? और यह कहां है।

वैसे तो करौली सरकार (Karauli Sarkar) एक आश्रम है, और अगर इसके स्थान की बात की जाए, तो करौली सरकार हमारे भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर मे स्थित है। यह करौली नामक गांव में स्थित है। इसलिए इसका नाम करौली सरकार रखा गया है। अगर कानपुर से करौली सरकार के बीच की दूरी की बात की जाए, तो दोनों के बीच लगभग 18 किलोमीटर का डिस्टेंस है। इस आश्रम को लव कुश आश्रम के नाम से जाना जाता है, और यह बहुत ही प्रसिद्ध आश्रम है।

लोगों का मानना है कि चाहे किसी भी प्रकार की समस्या क्यो ना हो उसका समाधान हमें करौली सरकार यानी कि इस आश्रम में मिल जाता है। चाहे किसी भी प्रकार की समस्या क्यो ना हो। चाहे वह समस्या हमारे रिश्ते नाते से हो या तो भूत प्रेत से हो हमें यहां A to Z  सभी प्रकार के समस्याओं का हल मिल जाता है।

अब आप सोचते होंगे कि आखिर ऐसी क्या बात है जो यहां हमें हमारी सारी समस्याओं का समाधान मिल जाता है। और आप यह भी सोचते होंगे कि आखिर हमारी समस्या का इलाज करता कौन करता है। तो हम आपको बता दें कि, यहां हमारे समस्या का इलाज कोई डॉक्टर नहीं बल्कि यहां के गुरु राधा रमन कृष्ण जी के द्वारा ही ईश्वरीय शक्तियों के द्वारा किया जाता है, और हां हम आपको यह भी बता देते हैं कि, इस स्थान में कोई भी टोना तोटका एवं मंत्र का उपयोग नहीं किया जाता। यहां ईश्वरीय शक्ति से ही हमारी सभी समस्याओं का समाधान गुरु राधा रमन कृष्ण जी के द्वारा किया जाता है।

करौली सरकार जाने से पहले कुछ जानने के लिए आवश्यक बातें

करौली सरकार के 16 नियम

तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी बातें बताते हैं, जो आपको करौली सरकार जाने से पहले मालूम होना चाहिए। ताकि आपको वहां जाने के बाद या फिर जाने से पहले अपने सफर में किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो। आप इन बातों को एक तरफ से उस जगह के नियम की तरह समझ सकते हैं। अगर आप इसका पालन करके वहां जाते हैं, तो आपको किसी भी समस्या का सामना करना नहीं पड़ेगा। तो चलिए एक एक करके उन बातों के बारे में जानते हैं।

1: हम आपको बता दें कि करौली सरकार का दरबार हिंदू सनातन दरबार है। यहां स्वयं भोलेनाथ जी एवं कामाख्या देवी की परम शक्ति मौजूद है, और इन्हीं की मदद से यहां आपकी समस्याओं का समाधान किया जाता है। इस दरबार में भोलेनाथ एवं कामाख्या देवी की परम शक्तियां यहां के गुरु राधा रमन कृष्ण एवं गुरु माता मां के निर्देशों पर ही भक्तों का कल्याण करती है, और इसी प्रकार आपकी सारी समस्याओं का समाधान किया जाता है।

2: करौली सरकार में सुबह 10 बजे पूजा अर्चना शुरू हो जाती है। जिसमें की हवन और आरती किया जाता है। यह आप पर निर्भर करता है कि आप वहां हवन करवाना चाहते हैं या नहीं। आप चाहे तो हवन कीट के माध्यम से अपने घर में भी हवन कर सकते हैं। आप चाहे तो हवन के लिए जो किट होती है उसे ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं। इसके लिए भी आपको अलग से एक नंबर दे दिया जाता है। इसकी खास बात यह है कि आपको घर में हवन करवाने के लिए किसी पुजारी की भी आवश्यकता नहीं होती है। आप खुद से यह हवन कर सकते हैं।

3: तीसरा नियम हमने आपको पहले ही ऊपर बता दिया है। कि यहां किसी भी प्रकार के जादू टोना एवं मंत्र का उपयोग नहीं किया जाता है। यहां वैदिक नियमों का पालन करते हुए आपके सभी समस्याओं के समाधान किया जाता है।

4: चौथा नियम यह कहता है कि जरूरी नहीं कि आपके सभी समस्याओं की जड़ भूत प्रेत ही हो। हो सकता है कि आपके पूर्वजों के वजह से भी आपको यह समस्या होती हो, और सकता है कि आपके पूर्वजों को अभी तक शांती  ना मिली हो। इसलिए आप इसका भी समाधान करौली सरकार में आकर कर सकते हैं। यहां आने से आपकी समस्या का समाधान किया जाता है, एवं आपके पूर्वजों को भी शांति मिल जाती है।

5:  सबसे जरूरी बात जैसा कि हमने आपको बताया कि करौली सरकार हिंदुओं का सनातन दरबार है। इसलिए यहां सिर्फ हिंदुओं के ही समस्याओं का समाधान किया जाता है। अगर कोई मुस्लिम यहां आता है, तो उसकी समस्या का समाधान उसे यहां नहीं मिलता है। इसलिए उनसे आग्रह है कि यहा आकर अपना कीमती समय बर्बाद ना करे।

6: आप करौली सरकार में अपनी परेशानियों से पहला सिद्ध हवन और दूसरा नमन। इन दो तरीकों से अपनी समस्या से मुक्ति पा सकते हैं। आपको 7 सिद्ध हवन करने होते हैं। जिनमें की 5 हवन करने के बाद आपको सभी प्रेत आत्माओं से मुक्ति मिलती है। इसके बाद आपको दरबार में ही जाकर संकल्प लेना पड़ता है। उसके बाद आपको छटा सिद्ध हवन करने के बाद दुष्ट पूर्वजों से मुक्ति मिलती है। साथ ही साथ सातवा सिद्ध हवन पूरा होते ही अमावस्या के दिन आपके पूर्वजों को शांति मिलती है।

7: जैसा कि हमने आपको बताया कि अमावस्या के दिन आपके पूर्वजों को शांति मिलती है। ती अमावस्या वाले  दिन करौली सरकार में अमावस्या मुक्ति कार्यक्रम होता है। जिसमें कि 7 सिद्ध हवन करने के बाद ही आप इसमे शामिल हो सकते हैं अन्यथा नहीं।

8: अगर 5 दिन से हवन करने के बाद भी आपको कुछ परेशानी हो, तो आप दरबार के बाहर काउंटर से टोकन ले कर सोमवार के दिन को छोड़कर कभी भी गुरुजी से मिल सकते हैं, और अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं।

9: अगर कोई व्यक्ति किसी भी कारण से सिद्ध हवन करने में असमर्थ है। तो वह हर शनिवार को दरबार में अर्जी लगा कर अपनी समस्या का समाधान पा सकता है। ऐसा करने से उसकी भक्ति से ही उसकी समस्या का समाधान हो जाता है  इस विधि को नमन विधि कहा जाता है।

10: अगर किसी परिवार से सिर्फ एक सदस्य करौली सरकार जाता है, तो पूरे परिवार का भला होता है। बस शर्त यह होती है कि उस परिवार का डीएनए समान होना चाहिए।

11: करौली सरकार के नाम का फायदा उठाकर कई व्यक्ति आपके साथ फ्रॉड भी सकते हैं। इससे आपको किसी दूसरे व्यक्ति से नहीं बात करना है। ना ही दूसरों के बातों पर विश्वास करना है। अगर आपको कुछ जानकारी प्राप्त करनी हो,, तो आप इस 9839861919 नंबर के माध्यम से अपनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

12: करौली सरकार में शनिवार को छोड़कर प्रतिदिन चिकित्सा होती है। शनिवार को यहां मुक्ति चिकित्सा होती है। अगर आप यहां रुकना चाहे तो आप रेंट पर कमरे ले सकते हैं, और अगर आप चाहे तो यहां के सामूहिक हॉल में बिना रेंट दिए भी ठहर सकते हैं।

13: पांचला सिद्ध हवन करने के बाद संबंधित व्यक्ति को अपना डीएनए तोड़वा लेना चाहिए। क्योंकि अगर आपके परिवार के सदस्यों में कोई ऐसा व्यक्ति है, जिसकी आदत बहुत ही ज्यादा खराब है। तो उसका नकारात्मक प्रभाव आप पर भी पड़ता है। तो डीएनए तूड़वाने से संबंधित प्रक्रिया आपको करौली सरकार के दरबार में ही देखने को मिल जाएगी।

14: अगर आप भी करौली सरकार आना चाहते है तो आपको यहां आने का रास्ता आसानी से गूगल मैप पर देखने को मिल जाएगा। जिसकी सहायता से आप यहां आ सकते हैं। इसके लिए आप अपने गूगल मैप पर मानव हॉस्पिटल या फिर करौली सरकार कानपुर सर्च कर सकते हैं।

15: हमने जो आपको ऊपर करौली सरकार का नंबर बताया है, तो कई बार महाराज जी के व्यस्त होने के कारण आपका कॉल नहीं उठाया जाता है। तो ऐसे में आप अपनी फोटो नाम और अपनी समस्या भेज कर अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आपको एक बार में सिर्फ एक ही मैसेज करना है, और आपको इस नंबर पर कॉल नहीं करना है। नहीं तो हो सकता है कि आपका नंबर ब्लॉक कर दिया जाए, और अगर आपकी समस्या ज्यादा ही बड़ी है, तो आप करौली सरकार दरबार में आकर  अपनी समस्या का समाधान पा सकते है।

16: अगर आपके घर में आपकी घर की बहन या बेटी का तलाक हो चुका है। तो पूरे परिवार को हवन करने से पहले उस बहन या बेटी को अपने पति से डीएनए तोड़वाना होगा, तथा अपना डीएनए अपने परिवार वालों के साथ जुड़वान होगा। तभी सिद्ध हवन कर सकते हैं।

चलिए नियम पढ़ते पढ़ते तो आप थक ही गए होंगे। अब बात कर लेते हैं कि अगर आपको करौली सरकार जाना हो और अपनी समस्या का समाधान पाना हो, तो आप कैसे और किस माध्यम से करौली सरकार जा सकते हैं।

करौली सरकार कैसे पहुंचे (Karauli Sarkar Kaise Phuche)

सड़क (Road) मार्ग से करौली सरकार (Karauli Sarkar) कैसे पहुंचे ?

आप चाहे अपने शहर से किसी भी स्थान से आते हो, अगर आप सड़क मार्ग से करौली सरकार जाना चाहे तो सबसे पहले आपको कानपुर आना होगा। कानपुर आने के बाद आपको करौली सरकार के लिए कई सारी लोकल बसें एवं टैक्सिया देखने को मिल जाएंगी। जिनकी मदद से आप आसानी से अपना सफर पूरा करके करौली सरकार जा सकते हैं। कानपुर से करौली सरकार जाने के लिए आपको लगभग 40 से 50 मिनटों का समय लगेगा।

ट्रेन (Train) की मदद से करौली सरकार (Karauli Sarkar) कैसे पहुंचे ?

अगर आप अपने शहर से ट्रेन की माध्यम से यात्रा करते हुए आ रहे हैं। तो हम आपको बता दें कि करौली सरकार का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन कानपुर रेलवे स्टेशन ही है। यानी कि आपको कानपुर रेलवे स्टेशन पर ही आना होगा।

अगर कानपुर रेलवे स्टेशन से करौली सरकार की दूरी की बात की जाए, तो दोनों के बीच लगभग 18 से 19 किलोमीटर की दूरी है। जिसे पूरा करने के लिए आप कानपुर से टैक्सी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको करौली सरकार जाने के लिए टैक्सी कानपुर के रामदेवी चौराहे से देखने को मिल जायेगी।

फ्लाइट से करौली सरकार कैसे जाएं (Airo Plane se Karauli Sarkar Kaise Jaye)?

अगर आप हवाई मार्ग से फ्लाइट की मदद से यात्रा करना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें कि करौली सरकार का सबसे निकटतम हवाई अड्डा कानपुर एयरपोर्ट ही है। तो आप कानपुर में ही डायरेक्ट लैंड करके करौली सरकार जा सकते हैं। अगर कानपुर एयरपोर्ट से करौली सरकार के बीच की दूरी की बात की जाए, तो दोनों के बीच लगभग 15 किलोमीटर का डिस्टेंस है। जिसे पूरा करने के लिए आप फिर से टैक्सी या फिर वहां के लोकल बसों का इस्तेमाल कर सकते हैं। एयरपोर्ट से करौली सरकार पहुंचने में आपको लगभग 30 से 35 मिनट का समय लगेगा।

अन्य जानकारी


Spread the love

Leave a ReplyCancel reply