HORROR STORY | आत्मा ने गिरफ़्तार कराया अपना कातिल | सच्ची घटना | Real Crime Stories in Hindi

Spread the love

एक ऐसा मर्डर केस जिसे सॉल्व करने के लिए खुद पुलिस के पसीने छूट गए लेकिन एक आत्मा ने इस केस को अपने हाथ में लेकर चंद दिनों में ही इस केस को सॉल्व करके कातिल को सभी के सामने रख दिया। दोस्तों हम हम किसी मूवी या सीरियल के कहानी की बात नहीं कर रहे हैं हम बात कर रहे है लखनऊ शहर में 2020 में हुई एक घटना की जहां एक मर्डर केस  जिसे की खुद पुलिस भी सुलझा नहीं पाई, तभी एक आत्मा ने इस केस को अपने हाथों में लेकर case सुलझाया और कातिल ने खुद यह कबूल किया कि वह गुनहगार है। तो आखिर क्या है यह मर्डर केस और क्या सच में एक आत्मा ने ही इस केस को सॉल्व किया है यह जानने के लिए तो आपको आज का हमारा यह आर्टिकल आखिरी तक पढ़ना होगा।

तो दोस्तों कहानी शुरू होती है एक रूबी नाम के लड़की से जिसके लाइफ में सब बहुत ही अच्छा चल रहा था, वह और उसकी एक बूढी मां साथ-साथ रहा करते थे, लेकिन न जाने रूबी की खुशियों को किसकी नजर लग गई कि उसके साथ ऐसा हुआ। थोड़े दिन बाद रूबी की शादी हुई शादी के बाद भी सब कुछ ठीक ही था रूबी के दो बच्चे भी हो चुके थे। लेकिन रूबी का जो पति था, वह शराबी था, और शराब के नशे में रूबी से बहुत ही ज्यादा झगड़ा मारपीट किया करता था जिसके कारण रूबी ने अपने पति को छोड़ने का फैसला ले लिया और वह उसे छोड़कर अपने बूढ़ी  मां के पास चली गई जो कि अकेला रहा करती थी। अब उसके घर में रूबी उसकी मां ही नहीं बल्कि साथ में रूबी के दो बच्चे भी थे।

अपने पति का घर छोड़ने के बाद भी रूबी का जो जीवन था वह अच्छा खासा चल रहा था। लेकिन शायद रूबी को आगे आने वाले उस खतरे का अंदाजा भी नहीं था जो कि उसकी पूरी जिंदगी तबाह करने वाला था। दोस्तों रूबी और उसकी मां जहां रहा करते थे वहीं पास में उनके शहर में एक तांत्रिक था जो की बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध था। बहुत सारे लोग उस तांत्रिक के पास अपनी समस्या का समाधान,  टोटके आदि के लिए आया करते थे।

अपने पति से तलाक लेने के बाद रूबी बहुत ही ज्यादा तनाव में रहती थी तो उसके दिमाग में भी आखरी खयाल आ ही गया की क्यों ना मैं भी इस तांत्रिक के पास जाकर अपनी समस्या का समाधान कारवाऊ, और वैसे भी इतना सब होने के बाद लोगों के मन में ऐसे ख्याल आ ही जाते हैं। जिसके बाद एक दिन रूबी तांत्रिक के पास चली गई, और उन्हें अपनी सारी समस्या बताई।

तांत्रिक ने रूबी को उसके समस्या का समाधान बताया जो रूबी करती गई और उसे लगने लगा कि यह तांत्रिक जो है वह सही है और सच में मेरे समस्या के समाधान यहां हो जाएगा। शुरू में वह सिर्फ एक या दो दिन उनके पास जाया करती थी लेकिन धीरे-धीरे वह अब हफ्ते में कई बार उनके पास जाने लगी। कई बार उसकी मां भी रूबी के साथ तांत्रिक के पास जाया करती।

लेकिन फिर आया 2022 का समय उस दिन करवा चौथ का दिन था इस दिन क्या होने वाला है शायद रूबी और उसकी मां दोनों को इसका अंदेशा भी नहीं था, क्योंकि रूबी का उसके पति से तलाक हो गया था इसलिए उसने करवा चौथ का व्रत नहीं किया था, करवा चौथ की शाम हुई तो रूबी ने अपने मां से कहा कि मां मैं तांत्रिक बाबा के पास से होकर आती हू। हमेशा रूबी कुछ ही देर में तांत्रिक के पास से आ जाया करती थी लेकिन करवा चौथ की उस रात को 2 से 3 घंटे होने के बावजूद भी रूबी घर नहीं पहुंची, जिसके वजह से उसकी मां को उसकी बहुत ही ज्यादा चिंता होने लगी और वह तांत्रिक के पास जा पहुंची।

लेकिन तांत्रिक का जवाब सुनकर रूबी की मां बहुत ही ज्यादा घबरा गई, क्योंकि तांत्रिक ने उसकी मां से कहा कि रूबी तो आज यहां आई ही नहीं है। इसके बाद रूबी की बेबस मां घर आ गई। मां ने सोचा कि जरूर रूबी किसी से मिलने चली गई होगी ऐसा सोचते सोचते पूरी रात गुजर गई, लेकिन रूबी का कोई अता पता नहीं मिला। उसकी मां बहुत ही ज्यादा घबरा गई। उसने रूबी को बहुत ही ज्यादा तलाशा लेकिन उसे रूबी नहीं मिली। ऐसे ही चार दिन बीत गए, तब उसकी मां को एहसास हुआ कि मेरी बेटी के साथ कुछ तो गलत हुआ है, जिसके बाद वह लखनऊ पुलिस स्टेशन पहुंची और उसने अपनी बेटी रूबी की गुमशुदा रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने रूबी की मां की रिपोर्ट भी लिखी और उन्होंने इस केस पर एक्शन भी लिया, जिसके लिए पुलिस ने मां का बयान भी लिया।

मां के कहे बयान के अनुसार पुलिस की टीम सबसे पहले उस तांत्रिक के पास पहुंची जहां रूबी अक्सर जाया करती थी। तांत्रिक ने पुलिस से साफ इनकार कर दिया की रूबी करवा चौथ के दिन मेरे यहां नहीं आई।

तांत्रिक द्वारा कुछ ना बताने के बाद पुलिस में फैसला लिया कि वह रूबी के मोबाइल से उसके कॉल रिकॉर्ड्स चेक करेगी, इसके बाद पुलिस ने रूबी का मोबाइल लिया और उसके कॉल रिकॉर्ड्स चेक की। तब पुलिस ने यह पाया कि रूबी दो आदमियों से बहुत ही ज्यादा बात किया करती थी, एक तो वह तांत्रिक और दूसरा कोई अनजान शख्स। पुलिस को तो तांत्रिक पर पहले से ही शक था, और अब दूसरा शक था उस अनजान व्यक्ति पर।

केस को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार किया साथ ही साथ उस अनजान व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया जिससे रूबी बहुत ही ज्यादा बात किया करती थी। अब पुलिस ये जानती थी कि इन्हीं दोनों में से ही किसी ने रूबी के साथ कुछ गलत किया है।  पुलिस ने बहुत कोशिश की और दोनों से रूबी के बारे में पूछा लेकिन दोनों ने ही रूबी के बारे में जानने से साफ इनकार कर दिया।

पुलिस के पास अब एक ही तरीका था उनके मुंह से सच उगलवाने का, वह था इन्हें टॉर्चर करना, जिसमें पुलिस ने किसी भी प्रकार की कमी नहीं की। लेकिन फिर भी दोनों ने रूबी के बारे में कुछ नहीं बताया। क्योंकि कॉल रिकॉर्ड्स के अलावा पुलिस के पास और कोई सबूत भी नहीं थे इसलिए वह इन्हें और ज्यादा टॉर्चर नहीं कर सकते थे, जिसकी वजह से पुलिस ने तांत्रिक और उस अनजान शख्स को रिहा कर दिया और इनपर नजर रखने को कहा। लेकिन यह कैसे यहां पर भी सॉल्व नहीं हुआ था।

लेकिन पुलिस ने तो अब उस केस पर काम करना भी बंद कर दिया था, देखते ही देखते 6 महीने बीत गए, पुलिस और उसकी मां को रूबी का कोई भी पता नहीं था। 2021 का समय आ गया था, लेकिन पुलिस को इतनी बार पूछताछ करने पर भी रूबी के बारे में कुछ पता नहीं चला। लेकिन फिर आया वह दिन जिसकी वजह से यह कहानी हम सभी के सामने एक पहेली बनकर रह गई, यह बात है लखनऊ के पुलिस स्टेशन की, जहां शाम के समय एक व्यक्ति आता है, यह वही अनजान व्यक्ति था जिसके ऊपर पुलिस को शक था। वह व्यक्ति पुलिस स्टेशन में आकर बैठता है और पुलिस से कुछ कहने की कोशिश करता है लेकिन ठीक से बोल नहीं पता है।

तभी अपने होठों को संभालके साफ शब्दों में वह व्यक्ति पुलिस को कहता है कि मैं ही रूबी का कातिल हूं, आप मुझे अरेस्ट कर लीजिए। यह सुनकर सभी पुलिस वाले आचार्य चकित हो जाते हैं, और सोचने लगते हैं कि आखिर इसे क्या हो गया है। यह इस तरह की बहकी बहकी बातें क्यों कर रहा है। क्योंकि इतना टॉर्चर करने के बाद भी उस व्यक्ति ने पुलिस के आगे कुछ कबूल नहीं किया था।

इसके बाद पुलिस को लगा कि इस व्यक्ति की दिमागी हालत सही नहीं है, लेकिन इसके बाद में व्यक्ति बोला कि मेरी दिमागी हालत सही है मैं सच कह रहा हूं मैं ही रूबी का कातिल हूं आप मुझे अरेस्ट कर ले।  जिसके बाद पुलिस ने उसकी बात में विश्वास जताते हुए उससे पूछा  तो बताओ कि तुमने ऐसा क्यों किया। जिसके बाद वह व्यक्ति पुलिस को बताता है, कि मैं रूबी के मोहल्ले में ही रहता हूं, रूबी के तलाक के बाद से ही हम दोनों में प्यार शुरू हो गया था। अक्सर हम दोनों मिला करते थे, बातचीत किया करते थे।

उसके बाद उस व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि करवा चौथ के दिन मैंने रूबी को मिलने के लिए बुलाया था, और वह उस दिन तांत्रिक का बहाना करके मेरे पास ही आई थी। काफी रात हो चुकी थी, मैंने रूबी को कहा कि क्यों ना आज करवा चौथ की रात तुम मेरे साथ ही मनाओ, और हम पति-पत्नी की तरह ही अपनी रात गुजारे। जिसके लिए रूबी ने मना कर दिया, उसने बताया कि इस बात को लेकर हमारे बीच काफी बहस भी हुई, लेकिन तब भी रूबी नहीं मानी।

इसके बाद उस व्यक्ति ने बताया की इसके बाद मुझे गुस्सा आया, और मैने शराब के नशे में ही कोई भारी चीज उठाकर रूबी के सिर पर मार दी। मुझे कुछ नहीं पता था कि मैं क्या कर रहा हूं। मैंने देखा की नीचे जमीन पर बहुत सारा खून पड़ा हुआ है, और मेरे सामने रूबी की लाश पड़ी थी। इसे देखकर मेरा सारा नशा उतर गया, मुझे कुछ समझ नहीं आया कि यह मैंने क्या किया। मैं बहुत ज्यादा घबरा गया था, इसके बाद मैंने सोचा कि अगर मैं इस लाश को यही दफना दू तो किसी को इसके बारे में पता नहीं चलेगा।

उस व्यक्ति ने रूबी की लाश को अपने ही उस कमरे के नीचे दफना दिया था। लेकिन उसने यह भी बताया की लाश को दफनाने के अगले दिन से ही मुझे हर जगह रूबी की शक्ल दिखाई देने लगा था, मुझे लगता था कि मेरे कमरे में कोई है। मुझे पता चल गया था कि रूबी मुझे सजा देकर ही रहेगी, इसलिए मैं आपके पास यहां अपना जुर्म कबूल करने आया हूं। आप मुझे अरेस्ट कर लो वरना मैं मर जाऊंगा।

पुलिस को अभी भी उस व्यक्ति के बात पर विश्वास नहीं था। अब पुलिस के पास एक ही तरीका बचा था वह था उस व्यक्ति के कमरे की खुदाई करना। इसके बाद एक टीम व्यक्ति के घर गई और उसके कमरे में खुदाई करना शुरू किया, और जो उन्हें मिला उसने उनके होश उड़ा दिए। खुदाई करने पर पुलिस को उस स्थान पर एक कंकाल मिला जो शायद रूबी का ही था।

रूबी की मां को क्राइम स्पॉट पर बुलाया गया जिसे देखकर रूबी के मां ने सीधे तौर पर यह कह दिया कि यह रूबी ही है, क्योंकि कंकाल के हाथों में रूबी के दो कंगन और उसके बाएं पैर पर एक लोहे की रोड थी जो की एक ऑपरेशन के दौरान रूबी को लगाई गई थी।

लेकिन सिर्फ निशानी के तौर पर कोर्ट में यह नहीं कहा जा सकता कि यह रूबी का ही कंकाल है, इसलिए पुलिस ने डीएनए चेक करने का प्रोसेस स्टार्ट किया। डीएनए रिपोर्ट में भी यही पाया गया कि वह कंकाल रूबी का ही है। इसके बाद उस व्यक्ति को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। पर आज तक पुलिस को यह पता नहीं चल पाया है क्या सच में रूबी की आत्मा ने ही इस केस को सॉल्व किया है, या यह सारी बात उस आदमी का भ्रम था। यह केस आज भी कोर्ट में पेंडिंग है, जिसका अभी तक कोई भी परिणाम सामने नहीं आया। लेकिन आज भी जब हम इस दर्दनाक कहानी के पीछे अपनी नजर घूमाते हैं तो यह कहानी हमें हर तरफ से उलझी हुई ही नजर आती है।


Spread the love

Leave a ReplyCancel reply