क़र्ज़ (Loan) कब चुकाए कब क़र्ज़ ले, कोनसा दिन सही या गलत – संपूर्ण जानकारी

Spread the love

तो दोस्तों कैसे हैं आप लोग, स्वागत है आपका आज के हमारे एक और नए आर्टिकल में, आज के इस आर्टिकल में हम कर्ज के बारे में बात करने वाले हैं। तो दोस्तों वैसे तो कर्ज लेना सही बात नहीं होती, क्योंकि एक बार कर्ज लेने के बाद व्यक्ति कर्ज के बोझ तले दबता चला जाता है, और जिंदगी भर कर्ज की रकम को चुकाता रहता है। लेकिन कई लोगों की मजबूरी होती है और कई लोगों का काम ही ऐसा होता है कि उन्हें कर्ज लेना पड़ता है। तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको कर्ज से संबंधित कुछ सवालों के जवाब देने वाले हैं, जैसे की कर्ज कब लेना चाहिए, कर्ज कब नहीं लेना चाहिए, कर्ज कब चुकाना चाहिए, ऐसे कई सवाल। अब आप सोच रहे होंगे की कर्ज लेने का भी क्या कोई सही समय होता है, तो हम आपको बता दें कि आप अपनी जिंदगी में जो कुछ भी कार्य करते हैं, उसका एक सही समय होता है, इसी तरह अगर आप कर्ज भी ले रहे हैं, तो उसका भी एक सही समय होता है, और उसको चुकाने का भी एक सही समय होता है। तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको कर्ज से संबंधित इन्हीं सभी सवालों के जवाब देने वाले हैं, तो यह सब जानने के लिए हमारे इस आर्टिकल में अंत तक बन रहे, तो चलिए शुरू करते हैं।

बुधवार को कर्ज (Loan) लेना चाहिए कि नहीं (Wednesday ko loan lena chiye ya nahi)

तो दोस्तों हम आपको बता दे कि ज्योतिष शास्त्र में आपको हर दिन के बारे में यह जानकारी मिल जाएगी कि आपको किस दिन लेनदेन करना है, और किस दिन नहीं। खासकर अगर बात पैसों की हो, तो इसमें आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए। तो अगर बात करें बुधवार को कर्ज देना चाहिए कि नहीं, तो ज्योतिषि शास्त्र के अनुसार हम आपको बता दें, कि बुधवार के दिन आपको किसी भी प्रकार का लेनदेन नहीं करना चाहिए। वैसे तो बुधवार का संबंध बुद्धदेव से होता है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कहा जाता है कि इस दिन किसी को उधार देना या किसी से उधार लेना, यानी की कर्ज लेना बहुत ही ज्यादा अशुभ होता है। इस दिन अगर आप किसी से पैसे लेते हैं, या किसी को पैसे देते हैं, तो वह डूब जाता है। तो ऐसे में कोशिश करें कि बुधवार को पैसे का लेनदेन करने से बच्चे, ना ही किसी को कर्ज दे और ना ही किसी से कर्ज ले।

रविवार को कर्ज चुकाना चाहिए या नहीं (Sunday ko loan chukana chiye ya nahi)?

दोस्तों जैसा कि सबको मालूम है कि रविवार का सीधा संबंध सूर्य देव से होता हैं। यानी कि यह दिन सूर्य देव का समर्पित होता है, इसलिए इस दिन को बहुत ही ज्यादा स्थिर संज्ञक और क्रूर वार माना जाता है। तो अगर बात करें कि इस दिन आपको कर्ज चुकाना चाहिए या नहीं, तो हम आपको बता दें कि इस दिन किसी से कर्ज लेना या किसी को कर्ज देना दोनों ही अशुभ माना जाता है। इसलिए रविवार को भी आपको इन सभी चीजों से बचना चाहिए, ना तो आपको किसी से कर्ज लेना चाहिए, और ना ही इस दिन आपको किसी को कर्ज चुकाना चाहिए, या किसी को कर्ज देना चाहिए।

गुरुवार को कर्ज लेना चाहिए या नहीं (Thursday ko loan lena chiye ya nahi)?

दोस्तों अगर बात करें गुरुवार को कर्ज लेना चाहिए कि नहीं, तो हम आपको बता दें कि गुरुवार एक लघु संज्ञक वार है, जोकि बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है, तो अगर बात करें इस दिन आप कर्ज ले सकते हैं या नहीं, तो हम आपको बता दें कि अगर आप गुरुवार के दिन किसी व्यक्ति से कर्ज लेते हैं, तो यह आपके लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। माना जाता है कि गुरुवार के दिन अगर कोई व्यक्ति कर्ज लेता है, तो वह उस कर्ज बहुत ही जल्दी चुकता हो जाता है, यानी कि आप उस कर्ज को बहुत ही जल्दी वापस कर देते हैं। लेकिन हां आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए, कि आपको गुरुवार को किसी दूसरे व्यक्ति को कर्ज नहीं देना चाहिए, इससे आपके पैसे डूबने की संभावना बनी रहती है, और वह पैसा आपको वापस नहीं मिलता है।

शनिवार को कर्ज चुकाना चाहिए या नहीं (Saturday ko Loan chukana chahiye ya nahi)?

तो दोस्तों अगर बात करें शनिवार की, तो हम आपको बता दे कि शनिवार का दिन सत्य और न्याय के देवता शनि देव को समर्पित है, और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव को धन का कारक भी बताया गया है, और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह माना जाता है कि शनिवार को किया गया कोई भी कार्य बहुत ही ज्यादा दिनों तक स्थिर रहता है, इसलिए आपको इस दिन ना तो किसी से कर्ज लेना चाहिए, और ना किसी को कर्ज देना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन अगर आप कर्ज लेते हैं, तो वह बहुत ही विलंब समय तक नहीं चूकता है। लेकिन अगर बात करें शनिवार को कर्ज चुकाने की, तो हम आपको बता दें कि शनिवार को कर्ज चुकाना शुभ माना जाता है, कहा जाता है कि अगर इस दिन आप किसी का कर्ज चुकते हैं, तो आपको वापस कर्ज लेने की स्थिति कभी भी नहीं बनती है। इसलिए आप चाहे तो शनिवार के दिन कर्ज बिना किसी परेशानी के चुका सकते हैं।

कर्ज किस दिन नहीं लेना चाहिए (Loan kis din nahi lena chiye)?

तो दोस्तों हम आपको बता दे की ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार आप अपना कर्ज कितने समय तक चुका देंगे, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कर्ज किस दिन ले रहे हैं। ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार ऐसे कुछ दिन निर्धारित किए गए हैं, जिस दिन व्यक्ति को भूलकर भी कर्ज नहीं लेना चाहिए। अगर बात करें उन दिनों की जिस दिन आपको कर्ज नहीं लेना चाहिए, तो वह दिन है मंगलवार, बुधवार, शनिवार और रविवार। तो इन चार दिनों में किसी भी व्यक्ति को भूलकर भी किसी दूसरे व्यक्ति से कर्ज नहीं लेना चाहिए, ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार अगर कोई व्यक्ति इन चारों दिनों में से किसी दिन में कर्ज लेता है, तो उसे अपने कर्ज को चुकाने में बहुत ही ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। हो सकता है कि वह अपने इस कर्ज को जिंदगी भर भी न चुका पाए, इसलिए इन दिनों में कभी भी किसी से कर्ज न ले।

लोन किस नक्षत्र में लेना चाहिए (Loan kis mahurat mai lena chiye)

जिस प्रकार से कर्ज लेने के लिए हमने आपको ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दिनों के बारे में बताया है, उसी प्रकार हम आपको बता दें कि लोन लेने के लिए आपको दिन के साथ-साथ नक्षत्र का भी ध्यान रखना पड़ता है, कि आप किस नक्षत्र में लोन यानी की कर्ज ले रहे हैं। अगर आप सही नक्षत्र को ध्यान में रखकर कर्ज लेते हैं, तो आप उस कर्ज को बहुत ही कम समय में चुका पाएंगे। आपको कर्ज से मुक्ति पाने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी

तो अगर बात करें कि व्यक्ति को किस नक्षत्र में लोन लेना चाहिए, तो हम आपको बता दें स्वाति, अनुराधा, धनिष्ठा, शतभिषा, पुनर्वसु, अश्विनी, चित्रा मृगशिरा, रेवती के साथ साथ पुष्य सरीखे के नक्षत्र में कोई भी व्यक्ति बिना किसी परेशानी के कर्ज ले सकता है। अगर इन नक्षत्र में कर्ज लेते हैं, तो आपको बहुत ही जल्दी अपने कर्ज से मुक्ति मिलती है। साथ ही वापस कर्ज लेने की स्थिति भी नहीं बनती है। इसलिए कोशिश करें कि शुभ नक्षत्र के दिन ही किसी व्यक्ति से कर्ज ले।

रात को किसी को पैसा देना चाहिए या नहीं (Night ko Kisi ko paisa dena chiye ya nahi) ?

तो दोस्तों अब आप सोचते होंगे कि आखिर दिन और रात से किसी को पैसे देने और लेने से क्या संबंध है। तो हम आपको बता दें कि हां रात और दिन से भी पैसों का लेनदेन करने से संबंध है। अगर बात करें ज्योतिषी शास्त्र की तो हम आपको बता दे की ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार व्यक्ति को रात को पैसे का लेनदेन करने हेतु सख्त मना किया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि धन का सीधा संबंध माता लक्ष्मी से होता है, तो ऐसे में अगर कोई व्यक्ति सूर्यास्त होने के बाद किसी को पैसे देता है, तो कहा जाता है कि उसके घर की बरकत रुक जाती है, और यह बहुत ज्यादा संभावना है कि उस व्यक्ति को उसके पैसे भी वापस ना मिले। इसलिए रात को किसी दूसरे व्यक्ति को पैसे देने से जितना हो सके बचे। शुभ दिन और शुभ नक्षत्र का ध्यान में रखते हुए दिन में ही किसी व्यक्ति को पैसे दे अन्यथा नहीं।

किस दिन पैसे देना चाहिए (Kis din paise dena chiye)?

तो दोस्तों अगर आपके पास पैसे हैं, और दूसरों को उसकी जरूरत है, तो आपको जरूर दूसरों की मदद करनी चाहिए। लेकिन आपको किसी दूसरे व्यक्ति को पैसे देने से पहले दिन का विशेष तौर पर ख्याल रखना चाहिए, कि आप किस दिन दूसरे व्यक्ति को पैसे दे रहे हैं। कहीं ऐसा ना हो, कि दूसरे की मदद करने के चक्कर में आपका ही नुकसान हो जाए। तो अगर बात करें कि दूसरे को पैसे देने के लिए कौन सा दिन शुभ है, तो हम आपको बता दें ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार, सोमवार और शुक्रवार के दिन को पैसों का लेनदेन करने के लिए बहुत ही ज्यादा शुभ दिन बताया गया है। इस दिन आप चाहे तो कर्ज ले भी सकते हैं, और चाहे तो किसी को कर्ज दे भी सकते हैं। तो अगर आपको किसी दूसरे व्यक्ति को पैसे देने हैं, तो सोमवार और शुक्रवार के दिन ही पैसे दें। बाकी दिनों में पैसे देने से आपको नुकसान हो सकता है।

किस दिन कर्ज चुकाना चाहिए (Loan kis din Chukana chiye)

तो दोस्तों अगर आपने किसी से कर्ज ले रखा है, और आप चाहते हैं कि आप अब उस कर्ज को चुका दें, लेकिन आपको नहीं पता है कि कौन सा दिन ऐसा है जो कर्ज चुकाने के लिए शुभ है। तो हम आपको बता दें कि मंगलवार के दिन को कर्ज चुकाने के लिए बहुत ही ज्यादा शुभ दिन माना जाता है, क्योंकि मंगलवार का दिन हनुमान जी को भी समर्पित होता है, इसी के साथ ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार मंगलवार के देवता कार्तिकेय जी हैं, इसलिए मंगलवार के दिन को बहुत ही ज्यादा उग्र और क्रूर वार माना जाता है। वैसे तो ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार आपको मंगलवार के दिन कभी भी कर्ज नहीं लेना चाहिए, लेकिन हां अगर आपको किसी का कर्ज चुकाना है, तो आप बिना किसी चिंता के इस दिन कर्ज चुका सकते हैं। कहां जाता है कि इस दिन अगर आप कर्ज चुकाते हैं, तो आपका सारा कर्ज बहुत ही जल्दी चूक जाता है, और आप कर्ज से बाहर निकल जाते हैं।

 राशि अनुसार कर्ज मुक्ति के उपाय

तो दोस्तों अगर आपने कर्ज ले रखा है, और आप चाहते हैं कि आपको उस कर्ज से मुक्ति मिले, तो हम आपको बता दें कि ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार अलग-अलग राशि वाले व्यक्तियों के लिए कर्ज मुक्ति के अलग-अलग उपाय हैं। जैसा कि सबको मालूम है कि 12 राशियां होती है, तो चलिए आपको उन सभी 12 राशियों के अनुसार कर्ज मुक्ति के उपाय के बारे में बताते हैं।

1:वृष

अगर आपकी राशि वृष है, और आप अपने कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए, और उनकी पूजा करते वक्त उन्हें लाल फूल अर्पित करने चाहिए। आपको जल्द ही अपने कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

2:मेष

अगर आपकी राशि मेष है, तो आपको गणेश जी की पूजा करनी चाहिए, और गणेश जी की पूजा करने के साथ-साथ उन्हें फूल भी अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपको कर्ज से जल्द ही मुक्ति मिलेगी।

3:कर्क

कर्क राशि वालों को कर्ज से मुक्ति प्राप्त करने के लिए हर गुरुवार के दिन केले के वृक्ष की पूजा करनी चाहिए, इससे उन्हें लाभ मिलेगा।

4:सिंह

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे एक दिया जलाकर रखने से, सिंह राशि वालों को जल्द ही उनके कर्ज से मुक्ति मिलती है।

5:मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए कर्ज मुक्ति का सबसे अच्छा उपाय है हनुमान चालीसा का पाठ करना। सुबह शाम हनुमान चालीसा का पाठ करने से मिथुन राशि वालों को कर्ज से जल्द ही मुक्ति मिलती है।

6:कन्या

अगर आपकी राशि कन्या है, तब तो आपको कर्ज मुक्ति के लिए भगवान शिव को जल अर्पित करना चाहिए। इससे आपको कर्ज मुक्ति के साथ-साथ और भी बहुत सारे फायदे होते हैं।

7:धनु

धनु राशि वाले व्यक्तियों को कर्ज से मुक्ति पाने के लिए सुबह और शाम के समय में भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए, साथ ही साथ उन्हें माता लक्ष्मी की भी पूजा करनी चाहिए।

8:तुला

अगर बात करें तुला राशि के जातकों की, तो उन्हें कर्ज से मुक्ति प्राप्त करने के लिए गुरुवार के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए, और पीले रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए, ताकि उन्हें उनके कर्ज से जल्द ही मुक्ति मिल सके।

9:मकर

अगर बात करें मकर राशि के जातकों की, तो मकर राशि के जातकों को कर्ज मुक्ति के लिए गणेश जी की पूजा करनी चाहिए, और बुधवार के दिन याद से गणेश जी को एक हरी इलायची अर्पित करनी चाहिए।

10: मीन

मीन राशि वालों को कर्ज मुक्ति के लिए शिवजी को जल अर्पित करना चाहिए, इससे बहुत ही जल्दी कर्ज से मुक्ति मिलती है।

11:कुंभ

कुंभ राशि वालों को भी कर्ज मुक्ति के लिए शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए, लेकिन ध्यान रहे कि आप शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करें।

12:वृश्चिक

अगर आप नहाने के पानी में हींग मिलाकर स्नान करते हैं, और इसी के साथ लाल मसूर की दाल का दान करते हैं, तो आपको कर्ज से बहुत ही जल्दी मुक्ति मिलेगी।

हनुमान जी के कर्ज मुक्ति के उपाय

तो दोस्तों आपको श्री राम जी के परम भक्त हनुमान जी के बारे में तो बताने की जरूरत नहीं है। हम आपको बता दे कि ऐसे कुछ तरीके हैं जिनसे की आप हनुमान जी से कर्ज मुक्ति का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए हम आपको हनुमान जी से कर्ज मुक्ति के उपाय के बारे में बता देते हैं।

1: एक नारियल लेकर उसे अपने सिर पर सात बार घुमाकर उसे हनुमान जी के मंदिर में रख कर देने से व्यक्ति को सभी प्रकार के कर्जों से मुक्ति मिलती है।

2: मंगलवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद, ओम हनुमते नमः, इस मंत्र का जाप 108 बार करने से भी जातक को कर्ज से मुक्ति मिलती है।

3: मंगलवार के दिन अगर आप चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर, हनुमान जी को अर्पित करते हैं, तो इससे भी आपको हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है, और आपको सभी प्रकार के कर्ज से मुक्ति मिलती है।

4: 108 तुलसी के पत्तों पर श्री राम लिखकर अगर आप हनुमान जी को वह माला चढ़ाते हैं, तो इससे भी आपको कर्ज से मुक्ति मिलती है।

5: अगर आप मंगलवार के दिन हनुमान जी को चोला के साथ-साथ लाल लंगोट अर्पित करते हैं, तो इससे हनुमान जी आपसे बहुत ही ज्यादा प्रसन्न होते हैं, और इससे आपको आपकी ऋण की समस्या से भी मुक्ति मिल जाती है।

करोड़ों का कर्ज कैसे उतारे (Crores ka loan kaise utare)?

अगर आपने भी किसी कारणवश करोड़ों रुपए का कर्ज लिया था, और आज आप उस कर्ज से बहुत ही ज्यादा परेशान है। आप चाहते हैं कि आप जल्द ही उस कर्ज को उतार दे, यानी कि चुकता कर दें। तो कुछ ऐसे उपाय हैं जिनकी मदद से आप करोड़ों का कर्ज भी आसानी से उतार सकते हैं। यानी कि इन उपायों से आपको कर्ज उतारने में मदद मिलती है। तो चलिए आपको उन उपायों के बारे में बता देते हैं।

1: जैसा कि यह सभी को मालूम है, कि माता लक्ष्मी स्वयं धन की देवी है, तो ऐसे में अगर आप कर्ज के बोझ से परेशान हैं, तो आपको लक्ष्मी जी की पूजा करनी चाहिए, ऐसा करने से आपको बहुत जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिलती है।

2: फिटकरी का एक टुकड़ा ले और उसे कपड़े से बांध दें, और उसे ले जाकर किसी पीपल के पेड़ के नीचे किसी पत्थर से दबा दें। ऐसा करने से भी आपको कर्ज के बोझ से मुक्ति मिलती है, और आपका कर्ज जल्द ही उतर जाता है।

3: गुरुवार के दिन सवा किलो आटे में सवा किलो गुड़ मिलाकर उसका आटा बनाकर, उसकी रोटी बनाने के बाद गाय को खिलाने से कर्ज से जल्दी मुक्ति मिलती है। ऐसा आपको लगातार तीन गुरुवार तक करना चाहिए।

4: इसी के साथ अगर आप जानवरों को खाना खिलाते हैं, जैसे कि बंदरों को गुड़ चना या केला, गाय को रोटी, और पक्षियों को दाना, तो इससे भी आपको कर्ज से जल्द ही मुक्ति मिलती है, क्योंकि आप पुण्य का काम करते हैं।

शनिवार को कर्ज मुक्ति के उपाय (Saturday ko Loan kena chiye ya nahi)

अगर आप कर्ज के बोझ से दब गए हैं, तो इसका एक कारण शनि देव भी हो सकते हैं। हो सकता है आपकी कुंडली में शनि का दोष हो इस वजह से भी आप कर्ज के बोझ से दबे हो। तो चलिए हम आपको शनिवार को कर्ज मुक्ति के कुछ ऐसे उपाय बताते हैं, जिससे कि आपको कर्ज से जल्द ही मुक्ति मिलती है।

1: शनिवार के दिन अपने भोजन में लाल मिर्च की जगह काली मिर्च और सफेद नमक की जगह काला नमक इस्तेमाल करें, और खाने का पहला भोग शनि देव को समर्पित करें, उसके बाद ही भोजन करें। ऐसा करने से धीरे-धीरे आपको कर्ज से मुक्ति मिलती है।

2: शनिवार के दिन कागज के टुकड़े पर श्रीराम लिखकर उसे आटे में लपेटकर मछलियों को खिलाने से मान्यता है कि कुछ ही समय में ही आपको आपके कर्ज से मुक्ति मिलती है।

3: अगर आप शनिवार के दिन शुद्ध जल में दूध और शक्कर को मिलाकर पीपल के पेड़ में डालते हैं, तो इससे शनिदेव बहुत ही ज्यादा प्रसन्न होते हैं, और आपको कर्ज से बहुत ही जल्दी मुक्ति मिलती है।

4: अगर आप शनिवार के दिन काली उड़द की बनी हुई खिचड़ी शनिदेव को भोग के रूप में अर्पित करते हैं, तो इससे भी आपको बहुत ही जल्दी कर्ज से मुक्ति मिलती है।

मंगलवार को कर्ज मुक्ति के उपाय (Tuesday ka loan mukti ke upay)

जैसा कि सभी को मालूम है कि मंगलवार का दिन मंगलहारी हनुमान जी को समर्पित होता है, तो इस दिन ऐसे कई उपाय हैं जिनको करके कोई भी व्यक्ति अपने कर्ज की समस्या से मुक्ति पा सकता है जैसे की–

1: मंगलवार के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को दान करने से आपको धन संबंधी समस्या जैसे की कर्ज से मुक्ति मिलती है।

2: जैसा कि सभी को मालूम है कि गाय को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है, तो ऐसे में अगर आप मंगलवार के दिन स्नान करने के बाद गाय को एक रोटी खिलाते हैं, तो इससे भी आपको कर्ज से मुक्ति मिलती है, और आपकी जिंदगी में तरक्की होती है।

3: अगर आप मंगलवार के दिन व्रत करते हैं और दिनभर नमक का सेवन नहीं करते हैं, तो इससे भी आपको बहुत ही ज्यादा फायदा होता है, और आपको धन संबंधी समस्या से मुक्ति मिलती है। इस दिन आप मीठा भोजन कर सकते हैं।

4: अगर आप हर मंगलवार को हनुमान जी को रोट के लड्डू या फिर बूंदी भोग के रूप में अर्पित करते हैं, तो इससे भी आपको धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

बिना पैसे के कर्ज से बाहर कैसे निकल सकते हैं?

तो दोस्तों वैसे तो अगर आपके पास पैसे नहीं है तभी आप किसी दूसरे व्यक्ति से कर्ज लेते हैं, लेकिन अगर बात करें बिना पैसे के कर्ज से बाहर निकालने की, तो ऐसा संभव नहीं है कि आप बिना पैसे के ही अपने कर्ज से बाहर निकल जाए। ऐसा कोई उपाय नहीं है जिससे कि बिना पैसे के ही आपका कर्ज चुक जाए। आपको मेहनत करके पैसे कमा के सामने वाले को कर्ज चुकाना होगा, तभी आप कर्ज से बाहर निकाल सकते हैं।

लेकिन हां धन प्राप्ति के लिए आप धन की देवी साक्षात माता लक्ष्मी की पूजा कर सकते हैं, अगर आप धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं, तो इससे माता लक्ष्मी बहुत ही ज्यादा प्रसन्न होती है, और आपको अपना आशीर्वाद प्रदान करती है, जिससे कि आपको बहुत ही ज्यादा धन की प्राप्ति होती है, और आप उस धन का इस्तेमाल करके अपने कर्ज से बाहर निकल सकते हैं।

कौन सा ग्रह कर्ज बढाता है?

तो दोस्तों हम आपको बता दें की कर्ज बढ़ाने में ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार ग्रहों का भी बहुत बड़ा हाथ होता है। तो अगर बात करें कौन सा ग्रह है जो आपके कर्ज में वृद्धि करता है, तो हम आपको बता दे की ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रह को कर्ज का कारक बताया गया है। यानी की मंगल ग्रह ही आपके कर्ज को बढाता है। ऐसा तब होता है जब आपकी कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर हो या फिर यह किसी दूसरे अशुभ ग्रह के साथ आपकी कुंडली में विराजमान हो। तो ऐसी स्थिति में यह आपके कर्ज में वृद्धि करता है, जिससे कि व्यक्ति कर्ज के बोझ तले दब जाता है। इतना ही नहीं अगर मंगल ग्रह आपकी कुंडली में अष्टम द्वादश या फिर षष्ठम् भाव में है, तो भी यह आपकी कर्ज में वृद्धि करता है।

कर्ज मुक्ति का सबसे अच्छा तरीका कौन सा है?

तो दोस्तों ऊपर हमने आपको कर्ज मुक्ति के कई प्रकार के तरीके बताए हैं, जिसकी मदद से आप अलग-अलग दिनों में कई प्रकार के उपाय करके अपने कर्ज से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन अगर बात करें कर्ज मुक्ति की सबसे अच्छे तरीके की, तो हम आपको बता दें की अगर आप हमारे द्वारा बताए गए शुभ दिन और शुभ नक्षत्र का पालन करते हुए कर्ज लेते हैं, तो इससे आपको बिना किसी परेशानी के कर्ज से मुक्ति मिल जाती है। यानी की आपको हमारे बताए अनुसार की आप जब भी किसी से कर्ज लेते हैं, तो यह ध्यान रखें कि वह दिन गुरुवार ही हो, क्योंकि गुरुवार के दिन लिया गया कर्ज बहुत ही जल्दी उतर जाता है। तो इसलिए अगर आप कर्ज मुक्ति का सबसे अच्छा तरीका जानना चाहते हैं, तो इसका कोई तरीका नहीं है, बल्कि आपको शुभ दिन और शुभ नक्षत्र का ध्यान रखना है। आपको कर्ज मुक्ति होने में जरूर आसानी होगी।

भविष्य पुराण में कर्ज मुक्ति के उपाय

तो दोस्तों वैसे तो हमारे पुरान और ग्रंथो के हिसाब से हमें कर्ज नहीं लेना चाहिए, लेकिन परिस्थितियों का कोई ठिकाना नहीं है, कि कब इंसान के सामने विपरीत परिस्थितिय आकर खड़ी हो जाए। विपरीत परिस्थितियों में मजबूर होकर व्यक्ति को कर्ज लेना ही पड़ता है। तो ऐसे में अगर आप भी ऐसी स्थिति में मजबूरी में कर्ज ले चुके हैं, तो भविष्य पुराण में आपको इस कार्य से मुक्ति के कुछ उपाय बताएं गए हैं। तो चलिए आपको उन उपायों के बारे में बता देते हैं।

1: भविष्य पुराण के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन शिव जी के मंदिर जाकर, घी में तिल डुबोकर ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए, 1100 बार घी में डूबे हुए तिल को शिवलिंग पर अर्पित करने पर आपको अपने सभी कर्ज से मुक्ति मिलती है।

2: तो दोस्तों भविष्य पुराण के अनुसार अगर आप अपने घर के उत्तर और पूर्व दिशा के कोनों को गंदा रखते हैं, तो इससे आपके ऊपर कर्ज का भार बढ़ता है, इसलिए हमेशा अपने घर के उत्तर और पूर्व दिशा के कोने को साफ रखें।

3: अगर आप कर्ज चुकाने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको कर्ज मुक्ति मंगल स्त्रोत का पाठ करना चाहिए, इससे आपको जरूर लाभ मिलेगा। यह बात स्वयं भविष्य पुराण में कही गई है।

4: भविष्य पुराण के अनुसार अगर आप अपने साथ एक लाल रंग का रुमाल लेकर घूमते हैं, तो  इससे बहुत ही जल्द आपको अपने कर्ज से मुक्ति मिलती है, इसी के साथ आपको हफ्ते में एक बार लाल रंग के वस्त्र भी धारण करने चाहिए।

5: अगर आपके ऊपर कर्ज का बाहर बहुत ही ज्यादा हो चुका है, और आपको इससे मुक्ति चाहिए। तो आपको बुधवार के दिन खुद भोजन करने से पहले किसी गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए, इससे आपको पुण्य मिलता है, जिससे कि आपको कर्ज से मुक्ति मिलती है।

रावण संहिता में कर्ज मुक्ति के उपाय

हम आपको बता दे की रावण संहिता में आपको कर्ज मुक्ति के लिए एक बेहतरीन उपाय बताया गया है, जिससे कि जातक को धन की भी प्राप्ति होती है, और उसे उसके सारे पुराने कर्जों से भी मुक्ति मिलती है। जैसा कि हमने ऊपर आपको बताया था कि मंगल ग्रह को ही कर्ज बढ़ाने का कारक माना जाता है, यानी कि जब इसकी स्थिति हमारे कुंडली में कमजोर होती है, तब हमारा कर्ज बढ़ता है। तो हम आपको बता दें कि मंगल ग्रह का यंत्र त्रिकोण आकार का होता है, त्रिकोण आकार के यंत्र के संबंध में ही रावण संहिता में हमें कर्ज मुक्ति का उपाय बताया गया है, तो चलिए उस उपाय के बारे में आपको बताते हैं।

रावण संहिता के अनुसार कर्ज मुक्ति के उपाय को करने के लिए सबसे पहले आपको एक भोजपत्र लेना है, और उसके बाद आपको केसर की स्याही लेनी है। जिसके बाद आपको उस भोजपत्र में त्रिकोण आकार बनाना है, यानी की मंगल ग्रह के यंत्र का आकार बनाना है। इसे आपको सीधे पिरामिड की तरह बनाना है, जिसका एक नुकीला भाग ऊपर और बाकी के दोनों नुकीले भाग नीचे की ओर हो। उसके बाद आपको इस त्रिकोण आकर के बीचों बीच एक वृत्त का निर्माण करना है, और उस वृत्त के अंदर भी आपको एक बीचों-बीच बिंदी का निर्माण करना है। इसके बाद आप देखेंगे की मंगल ग्रह का यंत्र बनकर तैयार हो गया है, इसके बाद आपको इस यंत्र के सामने बैठ जाना है, और ओम भौमाय नम: इस मंत्र का जाप करना है। इस मंत्र का जाप करने के बाद आपको भोजपत्र को एक चांदी की ताबीज को लेकर उसके अंदर मोड़कर भर देना है। उसके बाद आपको ताबीज में धागा लगाकर या तो उसे पहनना है और या तो आपको उसे आपके दाहिने हाथ की भुजा में बांध देना है। कहा जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को अचानक ही धन की प्राप्ति होती है, और सभी पुराने कर्जों से मुक्ति मिलती है। तो इस प्रकार से आप भी रावण संहिता में बताएं इस कर्ज मुक्ति के उपाय को करके अपने भारी भरकम कर्ज से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं।

लाल किताब कर्ज मुक्ति के उपाय

हम आपको बता दे की लाल किताब के अंदर भी आपको कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से अपने कर्ज से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए उन उपायों के बारे में भी आपको बता देते हैं।

1: लाल किताब में आपको यह बताया गया है, कि अगर कोई व्यक्ति अपने कर्ज के बोझ से परेशान है, तो उसे हर शनिवार के दिन काले रंग के कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए। इससे उसके कुंडली में राहु केतु और शनि ग्रह की स्थिति मजबूत होगी, और उसे अपने सभी कर्जों से मुक्ति प्राप्त होगी।

2: लाल किताब के अनुसार घर या फिर दुकान के उत्तर पूर्व दिशा में कांच लगाना भी बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि कांच का फ्रेम जितना ज्यादा हल्का और बड़ा होगा आपको उतनी ही जल्दी कर्ज से मुक्ति मिलेगी। लेकिन इस बात का ध्यान रखें की कांच का फ्रेम लाल या फिर मैरून कलर का ना हो।

3: लाल किताब के अनुसार अगर आप मंगलवार के दिन लाल मसूर की दाल का दान करते हैं, तो इससे भी आपको बहुत ही जल्दी कर्ज से मुक्ति मिलती है।

4: आप सभी अपने घर में धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा तो करते ही होंगे। तो अगर आप माता लक्ष्मी की पूजा करने के साथ ही, ॐ श्रीं ह्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नम:,’ इस मंत्र का जाप करते हैं। तो आपको बहुत ही जल्द अपने कर्ज से मुक्ति मिलती है।


Spread the love

Leave a ReplyCancel reply