आपने यह तो सुना ही होगा कि हमे जो भी सपना आता है वह हमें कोई ना कोई संकेत देकर जाता है। चाहे वह हमें शुभ संकेत दे या अशुभ। तो उसी तरह एक सपना होता है जिसमें कि हम अब बारिश को देखते हैं। आपके साथ कभी ना कभी ऐसा जरूर हुआ होगा जब आप सोते हैं तो आप को सपना आता है जिस सपने में आप देखते हैं कि सपने में बारिश हो रही है, या आप बारिश में भीग रहे हैं। लेकिन आपको मालूम है कि सपने में बारिश में भीगना या बारिश का देखना आपको क्या संकेत देता है। अगर नही तो चिंता मत कीजिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि सपने में बारिश में भीगना या बारिश का दिखना आपको क्या संकेत देता है। क्या यह आपके लिए शुभ है? या अशुभ। चलिये जानते हैं इसके बारे में कुछ बाते।
बारिश में भीगना शुभ है या अशुभ (Sapne mai Barish mai bhigna)
अगर सपने से बाहर यानी कि हमारी नॉर्मल जिंदगी की बात की जाए तो उसमें बारिश में भीगना या बारिश देखना लगभग सभी को पसंद होता है। चाहे बच्चे हो या बड़े सभी को बारिश बहुत ही ज्यादा अच्छा लगता है। क्योंकि बारिश होने से ठंडी ठंडी हवाएं चलती है जिससे कि मन बहुत ही ज्यादा अच्छा महसूस करता है।
लेकिन अगर यही चीज हम सपने में देखते हैं, तो यह बिल्कुल ही अलग हो जाता है। जैसा कहा जाता है कि हर सिक्के के दो पहलू होते हैं, उसी तरह सपने में बारिश में भीगना या बारिश का दिखना के भी दो संकेत होते हैं। कई बार यह हमको शुभ संकेत देता है, तो कई बार यह हमें अशुभ संकेत देता है। इसलिए निश्चित नहीं कहा जा सकता कि सपने में बारिश का दिखना शुभ है या अशुभ।
लेकिन अब आप सोचते होंगे कि आखिर हम कैसे जाने कि हमें जो सपना दिखा है वह हमारे लिए शुभ है या अशुभ। तो इसके लिए हमने आपको नीचे दो या तीन सपनों के बारे में बताया है, जो ज्यादातर लोगों को देखने को मिलते हैं जिसे पढ़ने के बाद आपको यह समझ आ जाएगा कि आखिर कौन सा सपना आपको शुभ संकेत देता है, और कौन सा सपना आपको अशुभ संकेत देता है। तो चलिए जानते हैं कुछ सपनों के बारे में जो कि हमें अक्सर देखने को मिलते हैं।
1: सपने में अचानक से ही बारिश में भीग जाना (Sapne mai barish mai bhigna)
अगर बात करें सपने से बाहर बारिश में भीगना तो सपने में बारिश में भीगना हमें बहुत ही अच्छा लगता है,और इससे हमें कोई परेशानी भी नहीं होती है। लेकिन अगर आपको सपने में दिखता है कि आप कहीं जा रहे होते हैं और अचानक से ही बारिश शुरू हो जाती है, और आपके पास छाता ना होने के कारण आप उस बारिश में पूरी तरह भीग जाते हैं। तो यह सपना आपको शुभ संकेत नहीं देता है।
यह सपना आपको इस बात का संकेत देता है कि आने वाले समय में आपके ऊपर इस बारिश की तरह ही अचानक से ही कई सारी परेशानियां आने वाली है। जिससे कि आपकी जिंदगी बदलने वाली है। साथ ही साथ यह सपना आपको यह संकेत भी देता है कि आपको अपने आने वाले समय के लिए अभी से तैयार होना चाहिए। क्योंकि आने वाले समय में अचानक ही आपके ऊपर बहुत सारी परेशानियां एक साथ आने वाली है। इसलिए यह सपना आपको सावधान होने का संकेत देता है। लेकिन आपको इस अपने से घबराना नही है। यह सपना आपको इस बात का भी संकेत देता है कि, आप अगर उन सभी परेशानियों का सामना करते हैं। तो उसके बाद आपको अपनी जिंदगी में लाभ होने वाला है।
2: सपने में जानबूझकर बारिश में भीगना या नहाना (Sapne mai barish mai nhana)
ऊपर जो हमने आपको बताया उसमें आप नहीं चाह रहे थे कि आप बारिश में भीगे। लेकिन अब बात करते हैं कि अगर आपके सपने में बारिश हो रही है, और आप चाहते हैं कि आप उसमें भिगे और आप जानबूझकर ही सपने में बारिश में भीगते हैं। तो यह सपना आपको शुभ संकेत देता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले समय में आपको खुशियां मिलने वाली है। अगर आप किसी काम के लिए बहुत पहले से काम कर रहे थे, तो आपको उसके मेहनत का फल बहुत जल्दी मिलने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं या फिर बिजनेस करते हैं, तो उसमें भी आपको कुछ ऐसी खबर मिलने वाली है, जिसे सुनकर आप बहुत ही ज्यादा खुश होने वाले हैं। यानी कि आने वाले दिन आपके लिए बहुत ही ज्यादा खुशी के दिन होने वाले है। इसलिये यह सपना आपको शुभ संकेत देता है।
3: सपने में बारिश में भीगने से बच जाना (Sapne mai barish mai bhigne se bachna)
अगर सपने में आपको ऐसा दिखाई देता है कि आप कहीं जा रहे हैं, और अचानक से ही तेज बारिश शुरू हो जाती है, और आप उस बारिश में नहीं भीगन चाहते है, और बारिश से बचने के लिए या तो आप कहीं किनारे में किसी छत के नीचे खड़े हो जाते हैं, या फिर आप छाता खोल लेते हैं, और बारिश से बच जाते हैं। तो यह सपना आपको शुभ एवं अशुभ दोनों संकेत देता है।
यह सपना आपको संकेत देता है कि आने वाले समय में आप किसी मुसीबत से बच जाएंगे जैसे कि आप बारिश से बच रहे हैं। लेकिन यह आपको यह संकेत भी देता है कि आने वाले समय में आपका कोई अपना ही या कोई दूसरा व्यक्ति आपके काम में बाधा डालने की कोशिश करेगा। लेकिन इससे घबराने वाली बात नहीं है आप अपने दिमाग का इस्तेमाल करके उस परेशानी से निकल सकते हैं।
