सोते वक्त आपको सपना जरूर आता होगा, और आपको हर रोज एक अलग ही सपना आता होगा। इनमें से कई सपने तो ऐसे होते होंगे जो आपको सुबह उठने के बाद याद भी नहीं होते होंगे। लेकिन कई सपने ऐसे होते हैं जो आपको याद होते हैं। वह आपको कुछ संकेत भी देते हैं। वह संकेत शुभ भी हो सकता है और अशुभ भी हो सकता है। तो आज हम उसी सपनों में से एक सपने के बारे में बात करने वाले हैं, जो कि है सपने में खेत का दिखना। जी हां आज के आर्टिकल मे हम आपको सपने में खेत के दिखने के बारे में बताने वाले हैं। आखिर सपने में खेत देखना हमें क्या संकेत देता है? क्या यह हमारे लिए शुभ है या नहीं? तो चलिए जानते हैं, सपने में खेत का दिखना हमें क्या संकेत देता है।
सपने में खेत का देखना शुभ है या अशुभ ?
हम सीधे निश्चित तौर पर किसी सपने के बारे में यह नहीं कह सकते कि वह हमें शुभ संकेत देता है या अशुभ। यह आपके सपने पर निर्भर करता है, कि आपको कौन सा सपना किस प्रकार से आया है, और वह आपको क्या संकेत देता है। इसलिए अगर हम आपको सीधे-सीधे जवाब में कहें, तो सपने में खेत का दिखना आपके लिए शुभ भी हो सकता है और अशुभ भी हो सकता है। यह आपके सपने पर निर्भर करता है।
तो अब आप सोच रहे होंगे तो ऐसे स्थिति में हम कैसे जाने कि हमें जो सपना आया है वह शुभ है या अशुभ। तो चिंता मत कीजिए इसका भी जवाब आपको इसी आर्टिकल में मिल जाएगा। नीचे हमने आपको सोते समय आने वाले खेतों के सपनों के बारे में बताया है, जिसे पढ़कर आपको पता चल जाएगा कि कौन सा सपना हमें क्या संकेत देता है। तो चलिए जानते हैं-
1: सपने में खेत में आग लग जाना (Sapne mai khet mai aag lag jana)
वैसे तो यह सपने किसी को भी आ सकते हैं। लेकिन यह सपने ज्यादातर किसानों को ही देखने को मिलता है। क्योंकि उनका अपने खेत से बहुत ही ज्यादा लगाव होता है और वही है जो खेती का काम करते हैं। इसलिए अगर किसी को सपने में दिखाई देता है कि उसके खेत में आग लग गई है, तो वह उस व्यक्ति के लिए बहुत ही ज्यादा अशुभ संकेत माना जाता है। यह सपना उसे संकेत देता है कि आने वाला समय उसके लिए बहुत ही ज्यादा कठिन होने वाला है, और उसके जीवन में बहुत सारी कठिनाइयां आने वाली है, और हो सकता है कि आपके जीवन में आने वाली परेशानियों की वजह आपका कोई अपना ही हो, और वह जानबूझकर ही आपके लिए मुसीबत खड़ा करता हो। इसलिए आपको यह सपना सावधान होने का संकेत देता है।
2: हरे-भरे खेत में कार्य करना (Hare bhare Khet mai karya kerna)
अगर आप कोई ऐसा सपना देखते हैं कि भले ही आपके पास कोई खेत ना हो। लेकिन आप एक हरे भरे खेत में कार्य कर रहे हैं। तो यह सपना आपको बहुत ही ज्यादा शुभ संकेत देता है। यह सपना आपको संकेत देता है कि आने वाले समय में आपको मौके पर मौके मिलते जाएंगे। जिन्हें आपको अपने हाथ से नहीं जाने देना है। साथ ही साथ आप उन मौकों का इस्तेमाल करके आगे एक नए काम को अंजाम देने वाले हैं। यानी की आपकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाने वाली है। यानी कि यह सपना आपको जिंदगी मे एक नया मोड़ आने का संदेश देती है। इसलिए आपको इस सपने से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि आगे आने वाले समय के लिए और भी ज्यादा मेहनत करनी चाहिए।
3: सपने में स्वयं के खेत को देखना (Sapne mai apne khet ko dekhna)
यह सपना भी किसानों को ही ज्यादातर देखने को मिलता है। क्योंकि उन्हीं के पास ही खेत होता है। अगर कोई किसान अपने सपने में स्वयं के ही खेत को देखता है, तो यह सपना उसके लिए शुभ संकेत देता है। यह सपना उसे संकेत देता है कि आने वाले समय में उसे बहुत ही ज्यादा खुशियां प्राप्त होने वाली है, और उसे अभी वर्तमान में जो भी दुख है, वह धीरे-धीरे समाप्त होने वाले हैं। इसलिए यह सपना उसे बहुत ही ज्यादा शुभ संकेत देता है, और साथ ही साथ यह सपना उस व्यक्ति को यह संकेत देता है कि, अगर वह शादीशुदा नहीं है, तो आने वाले समय में उसकी शादी के संयोग भी बन सकते हैं।
4: सपने में हरे भरे खेत का दिखना (Sapne mai hare bhare khet ko dekhna)
अगर आप अपने सपने में देखते हो कि आप किसी स्थान पर खड़े हो, और उसके आसपास बहुत ही ज्यादा हरे भरे खेत हैं, तो यह सपना आपको बहुत ही ज्यादा सुहावना लगेगा, और यह सपना आपको बहुत ही ज्यादा शुभ संकेत भी देता है। यह सपना आपको संकेत देता है कि आने वाले समय में आप किसी भी बड़े काम को बड़ी आसानी से कर लेंगे। साथ ही साथ यह सपना आपको यह संकेत भी देता है कि आगे आने वाले समय में आपके सामने जितनी भी कठिन से कठिन परिस्थिति क्यों ना आए, आप उसे अपने मस्तिष्क का इस्तेमाल करके बहुत ही आसानी से पार कर लेंगे। इसलिए यह सपना आपको प्रगति का संदेश देता है।
