सपने में लाश का दिखना शुभ है या अशुभ | सपने मे मरे हुऐ व्यक्ति को देखने का क्या मतलब होता है ?

Spread the love

हेलो दोस्तों क्या आपने कभी सपने में किसी लाश को देखा है? यानी कि क्या आपने कभी अपने सपने में किसी मुर्दा को या फिर किसी मरे हुए इंसान की लाश को देखा है। आपने जरूर ऐसा देखा होगा। बल्कि आप ही नहीं बल्कि सभी को यह सपने एक न एक बार जरूर आते है। कि उनको अपने सपने में कोई लाश दिखाई देती है। तो आखिर सपने में लाश देखने का मतलब क्या है? क्या यह एक शुभ संकेत है, या यह एक अशुभ संकेत है। 

कई लोगों को जब सपने में कोई लाश दिखती है, तो वह चिंतित हो जाते हैं कि कहीं यह कोई अशुभ संकेत तो नहीं है। कहीं इस सपने से मेरी जिंदगी का कोई कनेक्शन तो नहीं है। ऐसी कई बातों से वह घबराए रहते हैं, और दिन भर डरते रहते हैं। लेकिन इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको यह समस्या नहीं होगी। क्योंकि इस आर्टिकल मे हम आपको बताने वाले हैं कि, आखिर सपने में लाश देखने का अर्थ क्या है, और क्या यह आपके लिए शुभ है, या अशुभ, इसकी जानकारी भी हम आपको इस आर्टिकल में देने वाले हैं। यह सब जानने के लिए हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

सपने में लाश का दिखना शुभ है या अशुभ (Sapne mai lash dekhne ka fal shubh hota hai ye ashubh)

सपने मे मरे हुऐ व्यक्ति को देखने का क्या मतलब होता है। (Sapne mai mare hue Vyakti ko dekhne ka kya matlab hota hai)

अगर बात करें सपने में लाश दिखे, तो यह शुभ है या अशुभ। तो हमारे हिंदू शास्त्र के अनुसार मान्यता है कि, अगर सपने में लाश के दर्शन होते हैं, तो यह हमारे लिए अत्यंत ही शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि, अगर हमें सोते वक्त सपने में लाश या मुर्दा के दर्शन होते हैं, तो यह हमारे लिए कोई अशुभ संकेत नहीं है बल्कि यह हमारे लिए ईश्वर की कृपा होती है। इसलिए सपने में लाश देखना अशुभ नहीं है। यह हमारे लिए बहुत ज्यादा शुभ होता है। ऐसी भी मान्यता है कि, अगर सपने में लाश दिखे, तो उस व्यक्ति के ऊपर ईश्वर की असीम कृपा होती है, और उसे बहुत ही जल्दी धन की प्राप्ति होती है। तो अगर आपको अगली बार से कभी भी सपने में कोई लाश दिखे, तो उससे घबराइए मत, बल्कि उसे ईश्वर की कृपा समझकर ईश्वर का धन्यवाद कीजिए। लेकिन कई ऐसे सपने भी होते हैं, जिनका संकेत अशुभ होता है। जिसके बारे में आपको नीचे विस्तार में बताया गया है।

सोते वक्त लाश के सपने किस प्रकार के आते हैं

यह कोई निश्चित नहीं है, कि सोते वक्त अगर किसी को लाश के सपने आते हैं, तो सभी के सपने एक जैसे ही हो। सबको अलग-अलग प्रकार के सपने आते हैं। एक व्यक्ति को अलग प्रकार के, तो दूसरे व्यक्ति को अलग प्रकार के। ऐसा कभी नहीं होता कि सभी को एक ही प्रकार के सपने आएं। नीचे आपको कुछ ऐसे सपनों के बारे में बताया गया है, जो कि सोते वक्त आपको देखने को अक्सर मिलते हैं, और साथ ही उसके बारे में पूरी जानकारी भी दी गई है। नीचे बताए गए कुछ सपने आपके लिए शुभ होते हैं, तो कुछ सपने आपके लिए अशुभ होते हैं। जिसके बारे में आप इसे पढ़कर जान सकते हैं।

सपने में लाश का शव यात्रा देखना (Sapne mai lash ki shav yatra delhna)

आपको कभी ना कभी कोई ऐसा सपना आया भी होगा, जिसमें आपने किसी शव यात्रा को किसी लाश को ले जाते देखा होगा। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि अपने सपने में लाश के शव यात्रा देखना अत्यंत ही शुभ होता है। इससे उस व्यक्ति को बिना परिश्रम के ही धन की प्राप्ति हो जाती है। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति को सपने में लाश के दर्शन होते हैं, उन्हें ईश्वर कुछ ना कुछ तरीके से धन देता है। तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है।

सपने में किसी लाश की शव यात्रा देखने के साथ-साथ अगर आप उस शव यात्रा में शामिल भी होते हैं, तो यह भी आपके लिए शुभ संकेत होता है। कहा जाता है कि सपने में किसी के शव यात्रा में शामिल होने से आपके जीवन मे आप जिस भी बीमारी या समस्या से जूझ रहे हैं, वह सभी समाप्त हो जाते हैं।

सपने में बहुत सारे लाशों का दिखना (Sapne mai bhut sare lashe dekhna)

आपको यह सपना तो एक न एक बार जरूर आया होगा, कि आप सिर्फ एक जगह में अकेले रहते हैं, और आप चारों तरफ देखते हैं तो सभी जगह लाश ही लाश दिखाई देते हैं। आप अपनी नजर जहां फिराते हैं, वहां आपको लाश देखने को मिलते हैं। यह आपके साथ एक ना एक बार तो जरूरी हुआ होगा, हो सकता है कि डर के कारण आपकी नींद भी खुल गई हो। लेकिन इस सपने से डरने की कोई जरूरत नहीं है। यह भी आपके लिए एक शुभ संकेत माना जाता है। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति को अपने सपने में लाशों के ढेर दिखते हैं, वह व्यक्ति भविष्य में जरूर कुछ बड़ा कार्य करता है, और उसकी तरक्की होने की संभावना भी अधिक होती है। वह अपने जीवन में कुछ बदलाव करके लोगों से आगे जा सकता है, और भविष्य में कुछ बेहतर करके अपना भविष्य साकार बना सकता है।

सपने मे नदी में लाश को देखना (Sapne mai nadhi mai lash ko dekhna)

अगर आपको सोते वक्त अपने सपने में कोई लाश नदी मे  या फिर नदी के आसपास दिखाई देती है। तो इस सपने से आप को डरने की जरूरत है। क्योंकि यह सपना आपके लिए शुभ नहीं बल्कि अशुभ है। ऐसा माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति को अपने सपने में नदी में कोई लाश दिखाई देती है, तो वह उसके लिए अशुभ है। उसे यह सपना देखने के बाद अपने जीवन में कुछ बदलाव करके सावधान और सतर्कता से रहना चाहिए। नहीं तो उसे बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। हो सकता है कि वह जो भी काम करता हो, जैसे कि बिजनेस या फिर नौकरी करता हो, उसे उसमें नुकसान हो जाए। या कोई और उससे आगे निकल जाए, और हो सकता है कि आपका बिजनेस बंद हो जाए या आपको नौकरी से निकाल दिया जाए। इसलिए यह सपना आपके लिए अशुभ होता है। आपको अगर यह सपना देखने को मिलता है, तो आपको तभी से ही सावधान और सतर्क रहना चाहिए।

सपने में किसी लाश को दफनाना (Sapne mai kisi lash ko dafnana)

अगर आप अपने सपने में किसी मृत व्यक्ति के लाश को दफना रहे हैं, तो यह भी आपके लिए बहुत ज्यादा अशुभ संकेत होता है। शास्त्रों का मानना है कि अगर आप सपने में किसी मृत व्यक्ति की लाश को मिट्टी में दफना रहे है तो इससे आपको अपने जीवन में बहुत ज्यादा परेशानियां आने वाली है। यह सपना आपको संकेत देता है कि, आपके जीवन में आने वाले समय में एक नहीं बल्कि कई समस्याएं एक साथ आने वाली है। हो सकता है कि आपको कुछ दुखद समाचार देखने को मिले। अगर आपको भी यह सपना आता है, तो आपको सभी से सतर्क रहना चाहिए। क्योंकि यह सपना आपको संकेत देता है कि, लोग आपकी निंदा करने लगेंगे, और आपका मान सम्मान कम होता जाएगा। इसलिए आपको सारी परेशानियों से लड़ने के लिए खुद को तैयार रखना है।

सपने में खुद की लाश देखना (Sapne mai khud ki lash dekhna)

अगर आपको अपने सपने में खुद की लाश दिखाई देती है, तो यह भी आपके लिए एक शुभ संकेत होता है। यह सपना आपको संकेत देता है कि, आने वाले समय में आपको आपकी इच्छा की सारी चीजें मिलने वाली है। आप बरसों से जिस चीज की कामना कर रहे थे, वह आपको मिलने की संभावना है। यह सपना आपको यह भी बताता है कि, आपको आगे अपने समय में शांति की प्राप्ति होने वाली है। कई लोगों को सपने में अपनी लाश देखती है। तो वह घबरा जाते हैं, कि कहीं यह मेरे लिए कोई अशुभ संकेत तो नहीं  लेकिन आपको इस सपने से घबराने की जरूरत नहीं है।

सपने में आत्मा का दिखना (Sapne mai aatma dekhna)

अगर आपको सोते वक्त अपने सपने में किसी मुर्दा शरीर यानी की लाश में से निकलती हुई आत्मा नजर आती है, तो यह सपना आपके लिए अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि अगर यह सपना आए, तो यह संकेत देता है कि उस मनुष्य को आगे अपने कार्यों में काफी कठिनाइयों का सामना करना होगा, और उसे अपने कार्य को बड़ी सतर्कता से करना होगा। अगर सतर्क ना रहा गया, तो नुकसान भी हो सकता है।

सपने में दाह संस्कार होते हुए दिखना (Sapne mai dah sanskar hote hue dekhna)

यह सपना भी आपको शुभ संकेत नहीं देता है। सपने में दाह संस्कार होते हुए दिखना अशुभ माना जाता है। यह सपना आपको संकेत देता है कि आपके जीवन में आगे एक नहीं बल्कि कई सारी परेशानियां एक साथ आने वाली है। जिससे लड़ने के लिए आपको तैयार रहना चाहिए, और सभी कार्य को सतर्कता पूर्वक करना चाहिए।

सपने में किसी मुर्दे का जिंदा हो जाना (Sapne mai kisi murde ko jinda hote huye dekna)

कई बार लोगों को ऐसे सपने आते हैं, जिसमें कि उन्हें सपने में कोई मुर्दा नजर आता है, और अचानक कि वह मुर्दा अपने पैरों पर खड़ा हो जाता है। यानी कि मुर्दा जिंदा हो जाता है। यह सपना सुनने में जितना डरावना है, इसका परिणाम उतना ज्यादा डरावना नहीं है। यह सपना आपके लिए शुभ माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आपको आगे जरूर ही कुछ खुशखबरी मिलने वाली है।

सपने में लाश के साथ खाना खाना (Sapne mia lash ke pas baith ker khana khana)

जरा सोचिए की वह सपना कितना डरावना होगा, जिसमें कि आप एक लाश के साथ भोजन कर रहे होंगे। लेकिन आपको इस सपने के परिणाम से डरने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि यह सपना आपके लिए शुभ माना जाता है। यह सपना आपको संकेत देता है कि, आप जो भी कार्य कर रहे हैं आपको उसमें सफलता मिलेगी, और आप जो भी बहुत समय से पाना चाहते थे, वह आपको जल्द ही मिलने वाला है।

सपने में कुएं में लाश का दिखना (Sapne mai kuye mai lash ko dekhna)

अक्सर ऐसे सपने हमें रात को डरा कर रख देते हैं। कई बार लोगों को अपने सपने में ही एक गहरे कुएं में कोई लाश दिखाई देती है। तो यह सपना भी आपके लिए शुभ संकेत माना जाता है। इसलिए आपको इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है, यह सपना आपको संकेत देता है कि आप आगे किसी ऐसे इंसान से मिलने वाले हैं, जो आपकी बहुत ज्यादा करीब हो, और साथ ही आपको आगे धन की भी प्राप्ति हो सकती है।

उसी के साथ अगर आपको कुएं में किसी की लाश का कटा हुआ सिर लटका हुआ दिखता है। तो यह आपके लिए अशुभ माना जाता है। यह संकेत देता है कि आने वाले समय में आप की मुसीबतें बढ़ने वाली है, और आपको उसके लिए अभी से सतर्क होने की जरूरत है।

सपने में अर्थी का दिखना (Sapne mai arthi ko dekhna)

अगर किसी व्यक्ति को अपने सपने में अर्थी दिखाई देती है। तो यह भी उसके लिए शुभ संकेत माना जाता है। कहा जाता है कि यह सपना संकेत देता है कि, उस व्यक्ति को आगे अपने भविष्य में काफी धन दौलत प्राप्त होने वाला है, और उसे अपनी चिंताओं से मुक्ति मिलने वाली है।

पानी में गिरी लाश का दिखना (Sapne mai Pani mai giri lash ko dekhna)

अगर आपको पानी में या फिर पानी वाली जगह में गिरी हुई कोई लाश दिखती है। तो यह भी आपके लिए शुभ संकेत है। यह सपना आपको संकेत देता है कि, आगे भविष्य में आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होने वाली है, और आपको सभी समस्याओं से मुक्ति मिलने वाली है।

सपने में जलती हुई लाश का दिखना (Sapne mai jalti hui lash ko dekhna)

अगर आपको सपने में कोई ऐसी जगह दिखती है जहां कोई मुर्दा जल रहा हो। तो यह सपना आपके लिए बहुत ज्यादा अशुभ माना जाता है। यह सपना आपको बहुत ही अशुभ संकेत देता है। अगर आपको यह सपना आता है, तो आपको बहुत ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। हो सकता है कि आपको आने वाले समय में कोई दुखद समाचार सुनने को मिले।

सपने में दो अर्थिया का एक साथ दिखना (Sapne mai do arthiyo ko ek sath dekhna)

जैसा कि हमने आपको बताया कि, सपने में अर्थी का दिखना आपके लिए शुभ संकेत माना जाता है, और इससे आपको लाभ होता है। इसी तरह अगर आपको सपने में दो अर्थी एक साथ दिखती है, तो यह आपके लिए दोगुना लाभ के बराबर होता है। यह आपके लिए शुभ संकेत होता है। यह सपना आपको संकेत देता है कि, आपको आगे बहुत ज्यादा धन की प्राप्ति होने वाली है।

सपने में खुद को आत्महत्या करते हुए देखना (Sapne mai khud ko athmhatya kerte hue dekhna)

यह सपना तो आपको एक ना एक बार जरूर आया होगा। कि आपको सपने में दिखता है कि आप खुद अपनी जान ले रहे हैं। यानी की आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए इस अपने से कई लोग डर भी जाते हैं। लेकिन यह सपना भी आपके लिए शुभ माना जाता है। यह सपना आपको संकेत देता है कि आप आने वाले समय में सभी  मुसीबतो से लड़ने के लिए मजबूत होने वाले हैं, और सभी समस्याओं का सामना सफलतापूर्वक एवं दृढ़तापूर्वक करने वाले हैं, और आपको अपने जीवन में सफलता मिलने वाली है।

सपने में लाश देखने का फल

आपको अपने सपने के अनुसार उसका फल कब देखने को मिलेगा यह आपके सपने के समय पर निर्भर करता है। कि आपको यह सपना रात्रि के किस समय आया है। जैसे कि अगर आपको सपना रात के 12 बजे से पहले कोई सपना आता है, तो आपको इसका फल लगभग 6 महीने में देखने को मिलता है, और अगर आपको सपना रात्रि 12 से 3 के बीच आता है, तो आपको इसका फल 3 महीने में ही देखने को मिलता है, और अगर आपको सपना रात्रि 3 से सुबह 5 बजे के बीच आता है, तो इसका फल आपको 1 महीने के अंदर ही देखने को मिल जाता है, और ऐसा कहा जाता है कि 5 बजे के बाद अगर आप कोई सपना देखते हैं, तो वह पूरी तरह सच होता है। उसका फल आपको बहुत ही जल्दी लगभग 2 से 3 सप्ताह में ही देखने को मिल जाता है।

साथ ही यह सिर्फ आपके सपने देखने के समय पर ही नहीं बल्कि अन्य कई चीजों पर ही निर्भर करता है। जैसे कि अगर आप कोई सपना देखते हैं, जिससे आपको शुभ संकेत मिलने वाला है। तो आपको इस सपने को किसी को नहीं बताना चाहिए। सपने को आपको अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। अगर आप इस सपने को किसी को बताते हैं, तो हो सकता है कि आपको इस सपने का फल ना मिले। अपने पास ही सपने को रखने से, सपने का पूरा लाभ मिलने की संभावना अधिक होती है। इसलिए आपको जल्दबाजी में आकर अपने सपने को किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए।

अन्य सपने


Spread the love

Leave a ReplyCancel reply