तांबे की अंगूठी को किस उंगली में पहने? तांबे की अंगूठी धारण करने की विधि

Spread the love

तो दोस्तों स्वागत है आपका एक और नए ब्लॉग में आज के इस आर्टिकल में हम आपको तांबे की अंगूठी के बारे में बताने वाले हैं, अब आप सोचेंगे कि इसमें बताने वाली क्या बात है। तो आपको यह तो मालूम ही होगा कि हिंदू धर्म में हर धातु का महत्व है, चाहे वह सोना हो चांदी हो या पीतल हो या तांबा हो। हिंदू धर्म में ज्योतिषियों के अनुसार हर ग्रह की अलग अलग अलग अलग धातु होती है, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको तांबे धातु यानी कि तांबे से बनी हुई अंगूठी के बारे में कई सारी जानकारी देने वाले हैं। क्योंकि आपको यह तो मालूम ही होगा कि ग्रहों का राजा सूर्य को कहा जाता है, और सूर्य ग्रह की धातु तांबा होती है, तो इसलिए अगर आप तांबे की अंगूठी को धारण करते हैं तो इससे आपको कई प्रकार के फायदे होते हैं। तो आपको तांबे के अंगूठी के बारे में पूरी जानकारी देने के लिए ही हम आज के इस आर्टिकल को आपके लिए लेकर आए हैं, इसलिए इस आर्टिकल को आखिरी तक जरूर पढ़ें।

तांबे की अंगूठी को किस उंगली में पहने(Tambe ki anguthi ko kis ungali mai phne)?

तो जैसा कि हमने आपको बताया कि तांबे को सूर्य ग्रह का धातु कहा जाता है, इसलिए अगर आप तांबे से बनी हुई अंगूठी को अपने हाथ में उंगली में पहनते हैं, तो इससे आपको कई सारे फायदे देखने को मिलते हैं। उन फायदों के बारे में भी हम आपको इसी आर्टिकल में बताने वाले हैं, इसलिए इस आर्टिकल में आखिर तक बने रहिए। लेकिन चलिए अब हम आपको यह बताते हैं कि अगर आप भी तांबे की अंगूठी पहनना चाहे, तो आपको किस उंगली में अंगूठी को पहनना चाहिए जिससे आपको उसका पूरा लाभ मिले। तो आपको तांबे से बनी हुई अंगूठी हमेशा अपने सूर्य ग्रह की उंगली जिसे कि हम रिंग फिंगर के नाम से जानते हैं, उसी में धारण करनी चाहिए। इससे आपको इसका पूर्ण लाभ मिलता है, यानी कि आपको तांबे से बनी अंगूठी को अपने बाएं हाथ की फिंगर में पहननी है।

तांबे की अंगूठी कौन सी राशि वाली पहने (Tambe ki anguthi kon si Rashi valo ko phnni chiye)?

तो हमने आपको तांबे की अंगूठी का महत्व तो ऊपर बता ही दिया है। तो हम आपको यह भी बता दें कि तांबा एक ऐसी वस्तु है जिसका उपयोग हम कई प्रकार के पूजा में भी करते हैं, और इसे हम उंगली में अंगूठी की तरह धारण भी कर सकते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि तांबे की अंगूठी को अपनी उंगलियों में धारण करने से पहले आपको कुछ चीजों के बारे में यानी कि इसके नियम के बारे में ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी है, खासकर राशि की जानकारी आपको होनी ही चाहिए। क्योंकि बात करें तांबे की अंगूठी की तो कई राशियों के लिए तांबे की अंगूठी बहुत ही ज्यादा शुभ होती है, तो कई राशि वाले व्यक्तियों के लिए तांबे की अंगूठी शुभ नहीं होती है। तो इसलिए आपको तांबे की अंगूठी धारण करने से पहले यह जान लेना चाहिए कि किन-किन राशियों वाले को तांबे की अंगूठी पहनना चाहिए, और किन-किन राशियों वाले व्यक्तियों को तांबे की अंगूठी नहीं पहननी चाहिए। तो चलिए हम आपको बता देते हैं। कहा जाता है कि सिंह मेष और धनु राशि वालों के लिए तांबा और तांबे की अंगूठी बहुत ही ज्यादा शुभ होती है, और वृषभ कन्या और मकर राशि वालों के लिए तांबे और तांबे की अंगूठी शुभ नहीं होती है। इसलिए इन राशियों का ध्यान रखकर ही आप तांबे की अंगूठी धारण करें, और अगर आप इन सभी को छोड़कर किसी अन्य राशि के हैं, तो आपको तांबे की अंगूठी साधारण फल ही देगी, और एक और चीज अगर आपको ज्यादा गुस्सा आता है, तो आपको कभी भी तांबे की अंगूठी नहीं पहननी चाहिए।

तांबे की अंगूठी किस दिन पहने (Tambe ki Anguthi kis Din Pahne Chahie)?

तो आपने अब तांबे की अंगूठी को पहनने के नियम के बारे में तो जान ही लिया है, लेकिन आपको तांबे की अंगूठी पहनने से पहले दिन का भी खास ध्यान रखना चाहिए, कि आप किस दिन तांबे की अंगूठी को धारण कर रहे हैं। तो जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया की तांबा धातु सूर्य ग्रह का धातु है, साथ ही साथ या मंगल ग्रह का भी धातु है। तो यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप तांबे की अंगूठी को कब धारण कर रहे हैं, जैसे कि अगर आप सूर्य ग्रह की शांति के लिए तांबे की अंगूठी धारण करना चाहते हैं, तो आपको रविवार के दिन तांबे की अंगूठी को धारण करना चाहिए, जिससे कि आपको सूर्य दोष से मुक्ति मिलेगी। लेकिन यही आप अगर मंगल ग्रह की शांति के लिए इस अंगूठी को धारण कर रहे हैं, तो आपको मंगलवार को ही इस अंगूठी को धारण करना चाहिए,  इससे आपको मंगल ग्रह के दोष से मुक्ति मिलेगी।

तांबे की अंगूठी धारण करने की विधि (Tambe ki anguthi ko dharan kerne ki vidhi )

वैसे तो तांबे की अंगूठी धारण करने का प्रचलन हमारे प्राचीन काल से चला आ रहा है, क्योंकि तांबा एक ऐसा धातु है जो हमारे शरीर के संपर्क में रहता है तो हमें कई प्रकार से फायदा पहुंचाता है, और रही बात इसे धारण करने की विधि की, तो इसका धारण करने में आपको किसी भी प्रकार की विधि का पालन करना नहीं पड़ता है। बस आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना पड़ता है जिसके बारे में हमने आपको ऊपर बता दिया है। जैसे कि आपकी राशि क्या है, और साथ ही साथ आप किस वजह से तांबे की अंगूठी को धारण कर रहे हैं। अगर आप इन सभी चीजों को ध्यान में रखकर तांबे की अंगूठी धारण करते हैं, तो आपको किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। आप कभी भी तांबे की अंगूठी को धारण कर सकते हैं।

तांबे सांप की अंगूठी पहनने से क्या होता है (Tambe ki anguthi phnene ke fayde)?

आपने कभी ना कभी किसी व्यक्ति को तांबे का अंगूठी पहनते जरूर देखा होगा जो कि सांप के आकार का होता है। तो क्या आपको मालूम है कि तांबे सांप की अंगूठी पहनने से क्या होता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं। कहा जाता है कि तांबे साप की अंगूठी पहनने से कोई भी व्यक्ति हो उसे बहुत ही ज्यादा फायदा होता है, तांबे साप की अंगूठी पहनने से वह व्यक्ति हमेशा स्वस्थ एवं फिट रहता है, तथा उसे किसी भी प्रकार के रोग नहीं होते हैं वह हमेशा रोगमुक्त स्वस्थ रहता है। ज्योतिषियों का भी यह भी मानना है कि अगर हाथ में तांबे सांप की अंगूठी पहने, तो हमें इससे बहुत ही ज्यादा लाभ होता है। और इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे कोई भी व्यक्ति पहन सकता है चाहे स्त्री हो या पुरुष।

Conclusion

तो जैसा कि आज के इस आर्टिकल में हमने आपको तांबे की अंगूठी के बारे में पूरी जानकारी दी है। तो अब आप हमारी द्वारा दी गई इस जानकारी के हिसाब से  तांबे की अंगूठी को धारण कर सकते हैं, ताकि आपको भी तांबे की अंगूठी से मिलने वाले फायदे मिले। लेकिन हमारे द्वारा बताए गए कुछ नियम को ध्यान में रखकर ही तांबे की अंगूठी को धारण करें, ताकि आपको इसका पूरा लाभ मिले।

जरूर पढ़े

क़र्ज़ (Loan) कब चुकाए कब क़र्ज़ ले, कोनसा दिन सही या गलत – संपूर्ण जानकारी

विष्णु, बृहस्पतिवार (Thursday) व्रत कथा, विधि, नियम, फायदे Pdf Download in Hindi


Spread the love

Leave a ReplyCancel reply